फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के पास बिकता मिला तंबाकू उत्पाद, होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के सख्त आदेश के बावजूद कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। सोमवार को जीआईसी का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस ने गुटखे का खोखा देखा तो प्रिंसिपल की जमकर फटकार लगाई। तत्काल खोखा हटवाने, उसके खिलाफ तहरीर देने व नगर निगम को पत्र लिखने को कहा। साथ ही कॉलेजों को निर्देश दिए कि जिन कॉलेजों के 200 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे उनको हटवाया जाए। पुलिस और नगर निगम को इस बाबत पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने सोमवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर कॉलेजों का निरीक्षण किया। जीआईसी में व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। इसके बाद टीम कस्तूरबा नगर निगम इंटर कॉलेज पहुंची।
कम उपस्थिति देखकर प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि नियमित कक्षाएं लगाई जाएं। रजिस्ट्रर पर नियमित उपस्थिति भी दर्ज नहीं होती। प्री-बोर्ड परीक्षा में जो छात्र कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। कस्तूरबा कॉलेज के जर्जर भवन को दुरुस्त कराएं। इसके बाद टीम जीआईसी पहुंची। यहां तंबाकू उत्पाद का खोखा देखकर खोखा स्वामी के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट लिखाने को कहा। जीआईसी की दीवार से सटी कई दुकानें लगी हैं जिनकी बल्लियां जीआईसी में लगी। उनको तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। जीआईसी के मैदान पर पेशाब करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रिंसिपल से जवाब भी तलब किया है। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर अब यही हाल मिला तो जीआईसी के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें