फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशनरी को याद कर मना एमसीआई स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया के 30वें वार्षिकोत्सव पर मैथोडिस्ट चर्च में कार्यक्रम हुए। चर्च में मिशनरियों को याद किया गया और उनके संघर्षों से मैथोडिस्ट चर्च की स्थापना तक के वृतांत सुनाए गए।
विज्ञापन

सुबह लोग बियावान कोठी के सामने मिशनरी विलियम बटलर द्वारा आयोजित प्राथमिक सभा में पहुंचे। धन्यवाद गीत के साथ विशेष प्रार्थना की गई। यहां वार्न बेबी फोल्ड, सेंट पॉल्स स्कूल फ रीदपुर, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बिशप मंडल के स्टूडेंट आदि ने गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद मैथोडिस्ट चर्च के इतिहास की जानकारी दी गई। बताया कि वर्ष 1981 में एमसीआई डे मनाए जाने की शुरुआत हुई। डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने सभी को धन्यवाद दिया। आखिरी प्रार्थना प्रमोद नंदा ने की। आर्शीवचनों से सभा का समापन हुआ। इसके बाद केक काटा गया और सभी को जलपान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें