फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एथलेटिक्स मीट में बरेली के खिलाड़ियों ने जीते 17 मेडल

Sun, 14 Oct 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
play
विज्ञापन
यूपी एथलेटिक्स मीट में बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 मेडल जीते। टीम वापसी पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कानपुर और बलिया में हुई एथलेटिक्स मीट में कुल 17 मेडल बरेली मंडल की झोली में आए।

कानपुर में जूनियर एथलेटिक्स मीट में बालक वर्ग में मोहम्मद सलीम ने 800 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अमित कुमार ने लांग जंप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में पिंकी गंगवार दूसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर में नैना कपूर ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में 4 गुणा 100 मीटर में तीसरा स्थान बरेली को मिला।

बलिया में भी सब जूनियर में दो मेडल बरेली की झोली में आए। बालक वर्ग में मोहम्मद जाकिर ने वाक रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की वाक रेस में मेहर ने दूसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की 4 गुण चार सौ मीटर में उस्मान, अनिल राजेश कुमार और सलीम ने मेडल प्राप्त किया। टीम ने दोनों जगह कुल 17 मेडल जीते। टीम के बरेली लौटने पर स्टेडियम में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, मोहम्मद हसीन, अजय कश्यप, मुजाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें