फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर 3 युवकों ने की दुष्कर्म की कोशिश, कुएं से आती चीख सुन ग्रामीणों ने निकाला बाहर

Sat, 13 Oct 2018 11:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में एक किशोरी को उसके ननिहाल से अगवा कर बाइक सवार तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे मारापीटा और सूखे कुएं में फेंक कर भाग निकले। सुबह किशोरी की चीख-पुकार सुन उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने अपहरण और जान से मारने की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोप मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की किशोरी दो दिन पहले अपने ननिहाल कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़िता के बाबा ने बताया कि पौत्री शुक्रवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए अपने ननिहाल वाले घर से खेत के लिए निकली थी। रास्ते से उसे यहां गांव के होमगार्ड गिरधारी के बेटे अमित, गुलशन व रज्जन पौत्री को मुंह में कपड़ा ठूंसकर अगवा कर ले आए। यहां गांव से दूर एक कुएं के पास मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की और फिर मरणासन्न हालत में सूखे कुएं में फेंक कर फरार हो गए। किशोरी पूरी रात कुएं में पड़ी रही।

शनिवार सुबह उसकी चीख पुकार जंगल से लौट रही महिलाओं को सुनाई दी। सूचना पर वह लोग भी मौके पर पहुंचे। पौत्री को बाहर निकाला गया। उधर, पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने गांव में उसके बाबा की तबियत खराब होने की बात कह बाइक पर बैठाया था। इसके बाद रास्ते में दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर कुएं में फेंका दिया। प्रकरण में पहले तीनों आरोपियों पर गैंगरेप का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


हालांकि, इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की को अगवा करने और उसे कुएं में फेंकने की वजह तलाश की जा रही है। लड़की को महिला अस्पताल के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, उसके सिर में चोट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें