पंचेश्वर नाथ मंदिर में
सामूहिक फलाहार
- जिला पंचायत परिसर स्थित मंदिर में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
नाथ नगरी सेवा समिति की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में 12वें सामूहिक फलाहार भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सामूहिक फलाहार किया।
जिला परिषद परिसर स्थित पंचेश्वर नाथ मंदिर में हुए कार्यक्रम में पंडित केसरी नंदन ने मां भगवती का पूजन किया और देवी की भेंटें गाईं। सामूहिक रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। शक्ति सनातन व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन भी किया गया। आरती के बाद फलाहार का भोग लगाकर कन्या पूजन हुआ। इसके बाद सामूहिक फलाहार का भोज कराया गया। विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष गंगवार, गुलशन अग्रवाल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अरुण कुमार, विधायक राजेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर, पवन मिश्रा, प्रशांत पटेल, पवन अरोड़ा आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, संरक्षक पूर्व मेयर सुभाष पटेल, महंत ओमप्रकाश दास, राधा कमल सारस्वत, पंकज तिवारी आदि शामिल रहे। विशाल वर्मा, शोभित अग्रवाल, विजय वैश्य और संजय कपूर आदि ने सहयोग किया।