फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
29 जुलाई को होगा बार का चुनाव, तैयारी पूरी
विज्ञापन

नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के होने वाले चुनाव को लेकर अब 19 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बृहस्पतिवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए।

29 जुलाई को होने वाले चुनाव में अब छह पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बुद्धसेन, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अजय सिंह के साथ ही सभी छह कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुधाकर लाल रस्तोगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। अब अध्यक्ष पद पर शिशुपाल सिंह गंगवार, रमेश आर्य और प्रदीप सूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल सिंह और शराफत अली खां, सचिव पद पर चंद्र शेखर, पुष्पपाल सिंह, चैतन्य प्रकाश श्रीवास्तव और फूल कुमार शर्मा, सह सचिव पद पर ओमप्रकाश, हारून अहमद, महेंद्र कुमार और सोमपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार पटेल, कृष्ण पाल और गोपाल बहादुर गंगवार के साथ ही ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार और चमन प्रकाश के बीच सीधा मुकाबला होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें