फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

186 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण की चपेट में मंगलवार को अलग-अलग अस्पतालों के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत 186 लोग मिले हैं। इनमें मलेरिया इंस्पेक्टर और जिला अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। सैनिक अस्पताल के दो डॉक्टरों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 775 हो गई है।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक मंगलवार को सीएचसी भोजीपुरा का एलटी, सीएचसी फतेहगंज का डॉक्टर, सीएचसी फरीदपुर का फार्मासिस्ट, भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज के वार्ड इंचार्ज, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सा की छात्रा, एक निजी अस्पताल के डॉक्टर, सैनिक अस्पताल के डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट, निजी लैब का एचआर फाइनेंस, निजी डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर, मलेरिया इंस्पेक्टर, दिल्ली हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिसट, जिला अस्पताल के डॉक्टर, रेलवे अस्पताल का वार्ड ब्यॉय, सीएमओ ऑफिस के डाटा मैनेजर संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा रेलवे के जूनियर मैनेजर, रेलवे के एसएसपी, रेलवे के एसएसई भी संक्रमण की चपेट में मिले हैं। वहीं, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर और कमांडेंट, एक ऑटो चालक, शिक्षा विभाग का एक कर्मचारी, आर्मी के सिविल डिफेंस ऑफिसर, निजी बैंक के रीजनल मैनेजर, जिला सहकारी बैंक का एक कर्मचारी, चौकी चौराहा थाना इंचार्ज, सीएनजी पंप का कर्मचारी, संजयनगर का डेयरी चालक आदि की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। डॉ. गौतम ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन

इन इलाकों में भी मिले कोरोना संक्रमित
संक्रमितों में मीरगंज, रूपापुर इज्जतनगर, सुभाषनगर, खटौआ बादेपुर, सिंधुनगर, ट्यूलिप टॉवर, मेगा ड्रीम होम, जंक्शन कॉलोनी, रहपुरा, शिवनगर, रामपुर गार्डन, नगरिया, मिर्जापुर, नवाबगंज, ग्रीन पार्क, सन सिटी विस्तार, जखीरा, रेलवे कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कर्मचारीनगर, अक्षर विहार, न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी, सूफी टोला, आशुतोष सिटी, सिविल लाइंस, माधोबाड़ी, जज कॉलोनी, आनंद आश्रम आदि इलाकों के रहने वाले लोग हैं।
हाई रिस्क देशों समेत विदेश से लौटे 32 लोग
स्टेट सर्विलांस की ओर से मंगलवार को पांच जनवरी को हाई रिस्क देशों समेत विदेश से लौटे 32 लोगों की सूची सर्विलांस सेल को भेजी गई है। डॉ. गौतम ने बताया कि सूची में एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर और पता गलत दर्ज होने से उसे ट्रैक नहीं किया जा सका है। हाई रिस्क ब्रिटेन से तीन व्यक्ति लौटे हैं, जो पुराना शहर के रहने वाले हैं। इसके अलावा आठ लोग अन्य जिलों के रहने वाले हैं। संबंधित जिला प्रशासन को विदेश से आने वालों को ट्रैक, ट्रेस और सैंपलिंग कराने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे निजी, सरकारी कार्यालय
बरेली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी आदेश के तहत अब सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता के साथ रोस्टर के आधार पर कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने आदेश को जिले में लागू कर दिया। उन्होंने आदेश का तत्काल पालन कराने को कहा है। साथ ही, निजी या सरकारी कार्यालयों में संक्रमित मिलने पर कर्मचारी को सात दिन तक होम आइसोलेशन अथवा लक्षणों के आधार पर सुविधा मुहैया कराने को कहा है। साथ ही, कर्मचारी को आइसोलेशन अवधि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें