फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 182 जर्जर भवन, नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम सीमा में 182 जर्जर भवन हैं, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदारी के तौर पर सिर्फ नोटिस की कार्रवाई कर रहा है। मानसून से पहले हर साल इसकी सूची बनाई जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। यह हाल तब है जब नगर निगम सीमा में तीन इमारतें गिर चुकी हैं, लेकिन अफसर अभी तक नहीं जागे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनोंं की बात करें तो शास्त्री मार्केट व सुभाषनगर में जर्जर भवन गिरने के हादसे हाल ही में हुए हैं। यह हाल तब है जब नगर निगम जर्जर भवनों की सूची हर साल जारी करता है। खास बात यह है कि हादसे होने के बाद भी इस बार जर्जर भवनों को न तो गिराया गया है और न ही खाली किया गया है। सिर्फ मानसून आते ही जर्जर भवनों की सूची बनाकर नोटिस जारी होते हैं। शहर के कालीबाड़ी, पुराना शहर, कुतुबखाना, किला, सिविल लाइंस, जाटवपुरा, प्रेमनगर, बानखाना में कई ऐसे भवन हैं जो जर्जर हालत में है। नगर निगम का निर्माण विभाग जर्जर भवनों के लिए सिर्फ नोटिस की कार्रवाई करता है। यह कार्रवाई खानापूर्ति के लिए होती है, हर साल नोटिस जारी कर मकान को खाली करने चेतावनी तो दी जाती है लेकिन नोटिस के बाद कार्रवाई बिल्कुल नहीं होती। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें