फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ 27 मई से धरना देंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पोर्टेबल शॉप प्रकरण की जांच को लेकर कुष्ठ आश्रम प्रकरण में उपसभापति अतुल कपूर और व्यापारी नेता विशाल मेहरात्रा पर राजनीति करने के नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के आरोप को लेकर उबाल जारी है। इसको लेकर सोमवार को व्यापारियों ने बैठक की। मंगलवार को वे लोग मेयर उमेश गौतम से मिलकर इस संबंध में नगर आयुक्त से जवाब-तलब करने को कहेंगे।
विज्ञापन

रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग मंडल प्रभारी तरुण साहनी के प्रतिष्ठान पर हुई। महानगर महामंत्री संजीव अग्रवाल ने कहा व्यापार मंडल नगर आयुक्त का पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। ध्रुव चतुर्वेदी ने कहा कि नगर आयुक्त लगाए गए आरोपों के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करें अन्यथा व्यापार मंडल 27 मई से नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेगा। सर्वेश रस्तोगी ने कहा कि नगर आयुक्त ने हमारे व्यापारी नेताओं को बिना साक्ष्य बदनाम किया है। इस दौरान सर्वेश सिंह, राजकुमार मल्होत्रा, नीरज रस्तोगी, राजेश पटेरा, रितेश शर्मा, विशाल मेहरोत्रा, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोटिस मिलने पर देंगे जवाब
मुझे अब तक उपसभापति या व्यापारी नेता का कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर विधिक राय लेकर उनका जवाब दिया जाएगा। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें