बरेली। डॉ. प्रियंका ने सोमवार को सिटी श्मशान भूमि में पिता उत्तम कुमार सक्सेना को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। पिछले दिनों भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सक्सेना ने पिता को मुखाग्नि दी थी। अब मिनी बाईपास कृष्णा काउंटी कर्मचारी नगर निवासी डॉ. प्रियंका सक्सेना ने पिता को मुखाग्नि देकर बेटा और बेटा में फर्क को मिटा दिया। उन्होंने बताया कि पिता उत्तम कुमार सक्सेना यूको बैंक में प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। वह लीवर के कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रह थे। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता की इच्छा थी कि प्रियंका ही उनका अंतिम संस्कार करें जिसे उन्होंने पूरा किया है। इसमेें मां ऊषा सक्सेना और छोटी बहन शेफाली सक्सेना ने भी साथ दिया। इस मौके पर सेवा क्लब, कायस्थ चेतना मंच, चित्रांश महासभा, कायस्थ महासभा, कायस्थ समाज, गणेश महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी आदि मौजूद रहे।