फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मॉनीटरिंग दौड़ रहे निगम के वाहन, अब होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले वाहन कहीं निजी कार्य में प्रयोग हो रहे हैं तो कहीं डीजल की चोरी हो रही है। जीपीएस लगे होने के बावजूद इनकी मॉनीटरिंग नहीं हो रही थी। इसको देखते हुए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने इन वाहनों की निगरानी के लिए डलावघरों और ट्रंचिंग ग्राउंड की जियो फेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर आयुक्त ने कूड़ा ढोने वाले वाहनों की जांच कराई तो सामने आया कि करीब 150 वाहन जीपीएस लगे होने के बावजूद बिना निगरानी के दौड़ रहे हैं। 25 वाहनों का जीपीएस भी खराब था, लेकिन किसी को पता ही नहीं था। जब इन वाहनों को चेक किया गया तो 17 कंडम निकले। उन्हें कबाड़ में खड़ा करा दिया गया। आठ अन्य वाहनों के जीपीएस ठीक कराए गए। साथ ही नगर आयुक्त ने पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को ट्रंचिंग ग्राउंड और डलावघरों की जियो फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दोनों प्वाइंट पर जियो फेंसिंग होने के बाद तय हो जाएगा कि वाहन कितने चक्कर लगा रहा है और कितने का डीजल ले रहा है। इससे कामचोरी और डीजल चोरी पर लगाम लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें