फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बकायदारों के काटे कनेक्शन, उखाड़े मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली बिल वसूलने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को 10 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जोगीपुरा में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता उमेश चंद सोनकर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने बड़े बकायदारों के यहां पर छापामारी की। इसमें से 10 बड़े बकायदारों की ओर से बिजली बिल जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिये गए, साथ ही मीटर भी उखाड़ लिए। विभागीय अधिकारियों ने इन लोगों को चेताया कि अगर वे बिजली की चोरी करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम के सदस्यों को चार लोग ऐसे भी मिले, जिन पर विभाग का अधिक बकाया था तथा उनका कनेक्शन भी काट दिया गया था, वे लोग बिजली का बिल जमा किए हुए बिना लाइन जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। ऐसे चार लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। चेकिंग टीम में विजिलेंस की टीम के पीसी सागर, उपखंड अधिकारी अनिल कटारिया, डीके चौरसिया, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें