फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने कर्पूरी ठाकुर को बताया पिछड़ों का मसीहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके समाज के लोगों ने पार्टी कार्यालय पर उपस्थित होकर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सपा सदा ही पिछड़ों और कमजोर वर्गों को साथ लेकर चली है। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबी को बहुत करीबी से देखा और संघर्ष कर पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। सपा सरकार ने ऐसे महापुरुषों के सम्मान में छुट्टी देने का काम किया परंतु भाजपा ने यह सम्मान छीन लिया। आज के युवा उनके संघर्ष का अनुसरण करें तो कामयाबी मिलना निश्चित है। पूर्व जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट ने कहा कि आज यदि पिछड़े सम्मान पा रहे हैं तो इसमें स्व. कर्पूरी ठाकुर का बड़ा योगदान है। इस दौरान प्रमोद यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, वैभव गंगवार, भारती चौहान, देवेंद्र शाक्य, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें