फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुुलिस के मददगार बनेंगे यूपी 100 के 22 होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जाम का झाम खत्म करने को यूपी 100 के 22 होमगार्ड अब ट्रैफिक पुलिस की मदद करेंगे। इससे स्टाफ की कमी से जूझ रही यातायात पुलिस को इससे काफी राहत मिलेगी। अमर उजाला की खबर के बाद यूपी 100 पर अतिरिक्त चल रहे 22 होमगार्ड यातायात पुलिस की मदद करेंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का काफी स्टाफ कुंभ मेले में गया है। यातायात प्रबंधन में पुलिस के साथ काम करने वाले कई होमगार्ड की ड्यूटी भी कुंभ में लगी है। ऐसे में शहर के कई प्रमुख प्वाइंट पर एक या दो सिपाही व होमगार्ड से काम चलाया जा रहा है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस समस्या को उजागर किया तो यूपी 100 के जिला प्रभारी कमल सिंह यादव ने अपने नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के सामने 22 अतिरिक्त होमगार्डों को यातायात पुलिस की मदद में देने का प्रस्ताव रखा। मंथन के बाद एसपी ट्रैफिक ने इन्हें बुलाने के निर्देश दे दिए हैं। यह होमगार्ड मंगलवार सुबह से एसपी ट्रैफिक के कार्यालय में आमद दर्ज कराएंगे। यातायात पुलिस अपने हिसाब से प्वाइंट्स पर इनकी तैनाती करेगी।

तीन यूपी 100 बाइक और कार गईं कुंभ मेला
यूपी 100 की एक गाड़ी और तीन बाइक कुंभ मेला ड्यूटी पर गई हैं। यूपी 100 का काफी स्टाफ भी मेले में गया है। इन बाइक और कार पर तैनात पुलिसकर्मी भी इनमें शामिल हैं तो इनके सहयोगी होमगार्ड खाली हो गए हैं। ऐसे करीब बाइस होमगार्ड खाली हुए हैं जो रोज यूपी 100 कार्यालय में आमद दर्ज कराने के बाद काम मिलने का इंतजार करते हैं। अब इन्हें यातायात प्रबंधन में सहयोग का काम मिल जाएगा तो यातायात पुलिस के पास चल रही स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें