फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य भूमि पर कब्जा कर हो रही वसूली, दी चेतावनी

Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल फाटक की ओर दबंगों ने सैन्य भूमि पर कब्जा कर अवैध पार्किंग स्टैंड बना लिया है। जहां ट्रक, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन खड़े करवाकर फर्जी रसीदें काटी जा रही हैं। सूचना पर पहुंची रक्षा संपदा विभाग की टीम ने सैन्य भूमि को खाली करवाने और दबंग पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और बीडीए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित अभयपुर के नजदीक सैन्य भूमि खाली पड़ी है, जिस पर पिछले करीब साल भर से अवैध पार्किंग स्टैंड का संचालन हो रहा है। करीब चार माह पहले शिकायत पर टीम ने पहुंचकर स्टैंड को हटाने की चेतावनी दी थी। इस पर कुछ दिन तक स्टैंड बंद रहने के बाद फिर शुरू कर दिया गया। डीईओ प्रमोद सिंह ने बताया कि पिछले दिनों चेतावनी के बाद संचालन की सूचना पर पहुंची टीम ने फिर स्टैंड बंद करवाते हुए प्रशासन और बीडीए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें