बरेली। सुभाषनगर स्थित बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास अतुलेश्वर सनाढ्य ने अमृत वचनों की वर्षा की। पूर्व दर्जा मंत्री साधना मिश्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील यादव ने कथा का शुभारंभ किया।
कथाव्यास ने बताया की भागवत कथा भूत प्रेत, मनुष्य, देव-दानव या पशु-पक्षी सुन लें तो उसका उद्धार होता है। उन्होंने धुंधकारी की कथा सुनाई। बताया कि भागवत छह प्रश्नों पर आधारित है। हर दिन एक प्रश्न का समाधान करेंगे। कहा कि मनुष्य, बोलने से पहले एक बार जरूर विचार करें, समझ लें फिर निर्णय के बाद ही कुछ बोलें। उन्होंने चुप रहने से मन शांत चित रहने की बात कही।