फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मफलर से गला घोंटकर 16 साल के किशोर की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव

Tue, 06 Feb 2024 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फरीदपुर इलाके में सोमवार शाम से लापता किशोर का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके गले में मफलर कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में 16 साल के किशोर की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को गन्ने के खेत में मिला। उसके गले में मफलर कसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी आजाद का शव मंगलवार सुबह नौ बजे कलीनगला गांव के नजदीक गन्ने के खेत में मिला। मफलर से उसका गला घोटा गया था। किशोर के चेहरे एवं गले पर चोट के निशान भी थे। पुलिस, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी की लड़की दो माह पूर्व गांव के ही युवक के साथ चली गई थी। तभी से आरोपी रंजिश मानने लगे थे। आरोपियों का शक था कि आजाद  लड़की व लड़के की बातचीत करता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें