फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेजों में एडमिशन शुरू, बरेली कॉलेज में आज से

विज्ञापन
CCSU Admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। शहर के महिला महाविद्यालयों ने ग्रेजुएशन में एडमिशन शुरू कर दिए हैं। इसके चलते सोमवार को यहां छात्राओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। वहीं, बरेली कॉलेज में मंगलवार दो जुलाई से एडमिशन शुरू होंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस बार ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए करीब 1,48,500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए हैं। 29 जून को मेरिट जारी होने के साथ ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार शाम तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक कॉलेज में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों ने अपने कॉलेज चुन लिए हैं।
वहीं, शहर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, साहू रामस्वरूप और भूड़ कन्या डिग्री कॉलेज में भी सोमवार को एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन एडमिशन की रफ्तार कम रही। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में सोमवार को करीब 15-15 एडमिशन हुए। इसके अलावा साहू रामस्वरूप में दो सौ से ज्यादा छात्राओं ने फार्म लिए। भूड़ कन्या डिग्री कॉलेज में भी सौ से ज्यादा छात्राआें ने फार्म लिए। इसके चलते महिला महाविद्यालयों में सोमवार को छात्राआें की भीड़ रही। वहीं, बरेली कॉलेज में मंगलवार से एडमिशन शुरू होने के साथ ही गरीब सवर्ण कोटे के तहत आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। बरेली कॉलेज ने अपनी मेरिट वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के साथ ही नोटिस बोर्ड पर चस्पा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें