फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में आग, मरीजों में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इमरजेंसी के पास आग लगने से मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। चीखपुकार पर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने तत्काल अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई। इस घटना से अस्पताल की चाक चौबंद व्यवस्था पर एक बार फिर प्रश्न चिह्न लग गया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की इमरजेंसी स्थित शौचालय के पास तारों का जाल गुजर रहा है। दोपहर करीब 12 बजे इसमें शॉर्ट सर्किट होने से पास ही रखे कूड़े में आग लग गई। आग लगते ही तीमारदार और मरीज खुद को बचाते हुए इमरजेंसी से बाहर भागने लगे। इसी बीच गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग को बुझा दिया। हालांकि, इस दौरान कोई शौचालय के पास मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था। इस संबंध में सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने वायरिंग व्यवस्था की जांच कर खामियों को दूर करने के इलेक्ट्रीनिशन को निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले साल आयुष्मान योजना के शुभारंभ के दौरान भी महिला अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें