फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टा निरस्त के बाद अब सर्वेयर की रिपोर्ट पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। शासन से आई टीम के बहेड़ी में बड़े पैमाने पर खनन पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने पट्टों को निरस्त कर दिया है। जल्द ही उन जुर्माना लगाने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए शासन से दूसरी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ से आए सर्वेयर यह रिपोर्ट भी तैयार करके ले गए हैं कि किच्छा नदी में कितने घनमीटर तक पोकलैंड से अवैध खुदाई की गई है। इसके आधार पर पट्टाधारकों पर जुर्माना तय होगा।
बहेड़ी में इंस्पेक्टर ने मोहम्मदपुर के पास नरायन नगला में अवैध खनन पकड़ा गया था। पोकलैंड मशीनों के इस्तेमाल से इसका खुलासा हो गया था कि पुलिस-प्रशासन की सांठगांठ से यहां अवैध खनन हो रहा है। जबकि शासन से खनन के लिए इन मशीनों के इस्तेमाल पर रोक है। यह मामला एक बड़े नेताजी से जुड़ा होने के चलते कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया गया और इसे रॉयल्टी जमा न होने की तरफ घुमा दिया गया। अवैध खनन होने के बावजूद पट्टाधारकों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई नहीं की गई। हाल में शासन से आई टीम नरायन नगला के पास मोहम्मदपुर और टियूला में खनन के लिए पोकलैंड का इस्तेमाल होता देख तो दंग रह गई। उनकी रिपोर्ट पर प्रशासन ने यह दोनों पट्टे निरस्त कर दिए हैं। बताते हैं कि सर्वेयर की रिपोर्ट अभी आनी है। इसके आधार पर यह साफ हो जाएगा कि किच्छा नदी में मशीनों से अवैध खनन कितना हुआ है। इस रिपोर्ट के आधार पर दोनों ही पट्टाधारकों पर जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद खनन पट्टे रद्द हो गए हैं। जुर्माने की कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देश आने के बाद की जाएगी। इस संबंध में कोई रिपोर्ट अब तक मिली नहीं है। - मनोज कुमार पांडेय, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें