फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग के विरोध में उतरे संगठन, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मॉब लिंचिंग के विरोध में शुक्रवार को सामाजिक संगठनों ने कलक्ट्रेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही हैं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद पर एकत्र होकर विभिन्न संगठनों के लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तबरेज के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। कलक्ट्रेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर इन लोगों ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश व झारखंड के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। सपा के पूर्व प्रवक्ता हैदर अली ने कहा कि हिंदुस्तान गंगा जमुना तहजीब का देश है, जिसके लिए पूरा विश्व इसे सलाम करता है। मगर कुछ लोग सत्ता के लालच में ऐसे व्यक्तियों को समर्थन दे रहे हैं जो भारतीय एकता के ताने-बाने को तोड़ना चाहते हैं। मॉब लिंचिंग आतंकी घटना से कम नहीं है। इस दौरान सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, ठिरिया के पूर्व चेयरमैन किस्मत अली, पैगाम ए इमाम हुसैन सामाजिक संस्था के हकीम आहिद हुसैन, सैयद सरताज हुसैन, कलीम हैदर सैफी, दाऊद खान, कौसर अली अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें