बरेली। जिला अस्पताल रोड से पिछले दिनों हटाए गए अतिक्रमण के दौरान विद्युत विभाग का ‘खेल’ उजागर हुआ। अस्पताल की दीवार पर कई दुकानों में विद्युत नियमावली का उल्लंघन कर लगाए गए कनेक्शन दिखे। पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं की मिलीभगत से चल रहे इन विद्युत कनेक्शन पर आरटीआई एक्टिविस्ट मुहम्मद खालिद जिलानी ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर विद्युत कनेक्शन देने के मामले की गोपनीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।