फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी करेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक, विभागों को मिले निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह मंडलीय समीक्षा बैठक करेेंगे। संयुक्त विकास आयुक्त ने चारों डीएम और संबंधित विभागाध्यक्षों से कहा कि वे दो जुलाई तक विभागीय प्रगति रिपोर्ट तैयार कर सौंप दें। इसलिए रविवार के अवकाश को भी विकास कार्यों से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और आंकड़ों का ‘खेल’ तैयार करेंगे।
विज्ञापन

अगले सप्ताह बरेली आ रहे सीएम कलक्ट्रेट भी जा सकते हैं, प्रशासन ने इसकी भनक लगते ही तैयारियां शुरू करा दी हैं। पहली बार किसी मुख्यमंत्री के कलक्ट्रेट पहुंचने की चर्चा पर अफसरों में घबराहट का माहौल है। सीएम कलक्ट्रेट में कहीं रिकार्ड न जांचने लगें, इसलिए प्रशासन ने रिकार्ड रूम दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, संयुक्त विकास आयुक्त सतेंद्र नाथ चौधरी ने चारों जिलों के डीएम, सीडीओ से कहा है कि वे 15 जून तक हुए विकास कार्य और उसकी प्रगति से संबंधित बुकलेट बना लें। चौधरी ने पत्र में कहा है कि दो जुलाई तक संबंधित अधिकारी हार्ड और साफ्ट कापी उनके कार्यालय में सौंप दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मंडलीय समीक्षा करेंगे, इसलिए विभाग अभी से पूरी तैयारी कर लें।

आंकड़ों की बाजीगरी
विकास कार्य से जुड़े आंकड़े जुटाने को संबंधित विभाग जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम सबसे पहले सहारनपुर मंडल में बैठक करेंगे। इसलिए अन्य मंडल और जिला के अफसर इस पर निगाहें लगाए हुए हैं कि सीएम ने वहां किसमें रुचि ली। उसी हिसाब बरेली मंडल में अफसर तैयार रहेंगे। हालांकि कागजों पर हुए विकास कार्यों का ‘खेल’ तैयार करने को बाजीगर अफसर जुट गए हैं। ताकि मुख्यमंत्री को सब अच्छा-अच्छा दिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें