फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ साढ़े सात, दिल्ली स्पेशल दस, शहीद एक्सप्रेस 11 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। सुबह पांच बजे हावड़ा से जंक्शन पहुंचने वाली बाघ एक्सप्रेस दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंची जबकि शहीद एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से साढ़े तीन बजे जंक्शन पहुंची, दिल्ली स्पेशल के अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटाें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान हैं, ऐसे में ट्रेन लेट होने पर यात्रियों की प्लानिंग भी धरी रह जाती है। टिकट रद्द कराने के बाद भी उन्हें दूसरी ट्रेनों से साधारण या फिर स्लीपर कोच में सुविधा शुल्क देकर यात्रा करनी पड़ती है। रेलवे के दूसरे मंडलों में चल रहे ब्लॉक का खामियाजा जंक्शन पर यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस आठ, अमृतसर सरयू यमुना 11 और बरौनी दिल्ली स्पेशल दस घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस चार, अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस दो, हावड़ा देहरादून उपासना तीन और दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। दूसरी ओर डाउन लाइन की ट्रेनों में बरौनी गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस एक, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें