फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बिजली कनेक्शन के लिए मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर बिजली उपकेंद्र पर नया कनेक्शन लेने गए दो लोगों से तैनात स्टाफ से विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एक युवक पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। बाद में दोनों पक्षों ने थाना बारादरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर चक निवासी अपने युवक अपने मित्र के साथ नया कनेक्शन लेने के लिए फार्म लेकर पहुंचा। उन्होंने मौजूद स्टाफ से कनेक्शन तत्काल देने को कहा। इस पर स्टाफ ने बताया कि पहले मौके का निरीक्षण होगा, इसकी रिपोर्ट के बाद ही कनेक्शन लग पाएगा। युवक ने कहा कि आज ही रिपोर्ट लगाकर कनेक्शन दे दो। इस पर विवाद बढ़ता गया और मारपीट तक पहुंच गया। जेई प्रदीप भारती ने डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस देखते ही युवक का मित्र भाग गया, लेकिन खुद धरा गया। विवाद करने वाले लोग किसी सीओ को अपना नजदीकी बता रहे थे। आपस में समझौता होने के बाद दोनों युवक थाना बारादरी में उपकेंद्र स्टाफ पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उनका आरोप था कि बिजली वाले नया घरेलू कनेक्शन देने के लिए अतिरिक्त धन मांग रहे थे। उधर, जेई भारती आदि ने थाना बारादरी में तहरीर देकर स्टाफ से अभद्रता करने वाले पर एफआईआर करने का आग्रह किया है। जेई ने बताया कि आवेदक ने कनेक्शन लेने के लिए फॉर्म दे दिया है। मौके पर भौतिक सत्यापन कराकर कनेक्शन दे दिया जाएगा। स्टाफ जांच करेगा कि मकान में इससे पहले कोई कनेक्शन था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें