फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपराध हो तो कॉल का इंतजार न करे यूपी 100’

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। यूपी 100 पुलिस के मुखिया एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने कहा कि यूपी-100 सेवा को और सशक्त बनाना है। आसपास अपराध हो तो वे मुख्यालय से कॉल आने का इंतजार किए बिना कार्रवाई करें। खाली समय में अपने ड्यूटी प्वाइंट के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस सेवा को ईमानदारी की मिसाल बनाएं। वे भोजीपुरा स्थित सिद्धि विनायक इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे यूपी 100 के प्रशिक्षण सत्र के समापन सत्र में स्टाफ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि कई बार नेटवर्क सही न होने पर कॉल नहीं लग पाती। इस बारे में बीएसएनएल अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन

नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ठाकुर ने कहा है जनता का यूपी 100 पर भरोसा बढ़ रहा है। छवि में और सुधार की जरूरत है। ढाई साल का डाटा देखें कि किस तरह के अपराध पर ज्यादा कॉल की गई हैं। पता लगेगा कि समाज में किस तरह के अपराध बढ़े हैं। कहा कि चुस्त कानून व्यवस्था से पुलिस ही नहीं बल्कि सरकार की भी छवि बनती है। यदि यूपी 100 के आसपास कोई आपराधिक घटना हो रही है और कोई व्यक्ति मौखिक मदद की गुहार करता है तो तत्काल एक्शन लें। उन्होंने यूपी 100 की गाड़ी में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि हादसे में घायलों की मदद के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से अच्छा व्यवहार करें। इस मौके पर यूपी 100 लखनऊ के एसपी मोहम्मद इमरान, एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार, एडीजी के स्टाफ आफिसर ओपी यादव, जोन के नोडल अधिकारी प्रशिक्षण रामौतार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें