फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य दीवान में हजारों संगत ने दी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व मंगलवार को सभी गुरुद्वारों में श्रद्धाभाव से मनाया गया। जनकपुरी में मुख्य दीवान सजा। जहां सैकड़ों की संख्या में संगत ने हाजिरी दी।
विज्ञापन

सुबह चार बजे दीवान की शुरुआत सुखमणी साहिब के पाठ से हुई। फिर नितनेम के बाद हजूरी ज्ञानी लखविंदर सिंह ने लड़ीवार कथा की। आशा दी वार हजूरी रागी जत्था रघुवीर सिंह ने की। इस दौरान दिल्ली से आए ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक ने गुरु साहिब के इतिहास से संगत को रूबरू करवाया। लुधियाना से आई बीबी मनदीप कौर खालसा ने ‘अर्जन कायापलट के, मूरत हरगोबिंद सवारी’ शबद से संगत को निहाल किया। स्त्री सत्संग सभा के बाद मुख्य दीवान का विश्राम हुआ। फिर गुरु का लंगर बांटा गया। कार्यक्रम में सरदार रविंदर पाल सिंह, गुरमीत सिंह, हरनाम सिंह, सुखबीर सिंह, तीरथ सिंह, इंद्रजीत सिंह, रणजीत सिंह, सतनाम सिंह का सहयोग रहा। पंडाल में भीषण गर्मी को देखते हुए तमाम जूस, फ्रूट के नि:शुल्क स्टाल लगे थे। ज्यादातर संगत ने जलजीरा, लस्सी पीकर अपनी प्यास बुझाई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि 20 जून को अमृत संचार 20 जून को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में होगा। रात आठ बजे से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का शुकराना प्रोग्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें