फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम ने सुरक्षा मानकों को फिर किया दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज के निर्माण में सेतु निगम ने फिर सुरक्षा मानकों को लेकर लापरवाही दिखानी शुरू कर दी है। मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट सहित दूसरे सुरक्षा उपकरण दिए बगैर काम लिया जा रहा है। सेतु निगम के उच्चाधिकारी भी इसे लेकर कोई शिकंजा नहीं कस रहे हैं।
विज्ञापन

फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बनाने में सेतु निगम के अधिकारी सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबकि लखनऊ से आई सेफ्टी ऑडिट टीम कई बार इस पर नाराजगी जाहिर कर चुकी है। इस मामले में पूर्व डीपीएम नवाब सिंह पर कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को बार-बार दरकिनार किया जा रहा है। सोमवार को ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान तमाम मजदूर बगैर हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, जूता सहित दूसरे सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे। जबकि रामगंगा की तरफ इन दिनों ओवरब्रिज पूरा करने का काम चल रहा है। कई बार सरिया सहित दूसरे भारी चीजें पुल के नीचे गिरती रहती हैं। इसके साथ बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए श्रमिकों के नीचे गिरने का खतरा भी बना रहता है। पिछले माह पुल की सरिया एक टेंपो पर गिर गई थी। गनीमत यह रही कि इसमें किसी सवारी को कोई चोट नहीं पहुंची थी।

लालफाटक ओवरब्रिज बनाने में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अगर कहीं कोई कमी है, उसकी जानकारी मातहतों को लेकर दुरुस्त कराया जाएगा। - वीके सेन, डीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें