फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिंक बस से जाइए आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। बरेली में भले ही अभी पिंक बस सेवा शुरू न हुई हो, लेकिन आगरा से बरेली के लिए यह सेवा शुरू हो गई है। आगरा जाने वालों को पुराने रोडवेज बस अड्डे से दो पिंक बस रोजाना मिलेंगी।
विज्ञापन

बरेली के एआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि रोडवेज के लखनऊ मुख्यालय से आगरा क्षेत्र को पिंक बसें मिली हैं। उसमें से दो बसें आगरा डिपो ने बरेली के लिए चलाई हैं। पिंक बसें बरेली के पुराने बस अड्डे से अपराह्न तीन बजे और दूसरी शाम चार बजे आगरा के लिए रवाना होंगी। जो रात को नौ और 10 बजे आगरा पहुंचेंगी। इन बसों की आगरा से बरेली के लिए रवानगी सुबह 7:30 बजे और सुबह 8:30 बजे होगी। बरेली से आगरा का किराया 353 रुपये निर्धारित किया गया है। अपराह्न 2:30 बजे एसी शताब्दी बस सेवा आगरा के लिए पहले से ही चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें