फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड प्रकरण- पांच दिन में आदेश ही नहीं पहुंचा तो एक सप्ताह में कैसे होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। अपत्रों के राशन बनने और पात्र लोगों के दर-दर भटकने के बाद भी राशन कार्ड न बनने का मामला उजागर होने पर एसडीएम मीरगंज ने मामले की जांच के आदेश दिए थे और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा था। एसडीएम को आदेश जारी किए करीब पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन शाही नगर पंचायत के अलावा यह आदेश अब तक किसी को रिसीव नहीं हुआ है। वहीं शाही नगर पंचायत के ईओ पांच दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब पांच दिन तक एसडीएम का आदेश ही नगर पंचायत कार्यालय नहीं पहुंचा तो जांच रिपोर्ट कब सौंपी जाएगी। या फिर अन्य जांचों की तरह ही इसे भी दबाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राशन कार्ड बनाने में आपूर्ति विभाग की लापरवाही जाहिर होने पर और तमाम गंभीर शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालने की खबरें प्रकाशित होने पर एसडीएम मीरगंज रोहित यादव ने मंगलवार को आदेश दिए थे कि शाही में बने सभी राशन कार्डों की जांच सघन तरीके से कराई जाए। जिसमें तहसील मीरगंज की सभी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को आदेश प्रेषित किया गया कि वे कस्बावासियों के बने राशन कार्डों का पुन: सत्यापन करके अद्यतन रिपोर्ट एक सप्ताह में दे। इसी तरह का आदेश शाही में बने अपात्र लोगों के राशन कार्डों की जांच डोर-टू-डोर जाकर लेखपाल करेंगे। भाजपा के शाही मंडल अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी व महामंत्री अनुरोध सिंह के नेतृत्व में गए शिष्ट मंडल को एसडीएम ने जांच करने को आश्वस्त किया और लेखपाल मोरपाल गंगवार को जांच करने का निर्देश पत्र दिया। लेखपाल को जारी किया गया आदेशपत्र अभी तक उनको नहीं मिला है। कानूनगो यशवीर सिंह ने बताया कि आदेश पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है, संभावना जताई कि पत्र पूर्ति कार्यालय में है। दूसरी ओर शाही को छोड़कर किसी भी अधिशासी अधिकारी को राशन कार्ड की अद्यतन रिपोर्ट देने का आदेश नहीं मिल पाया है। शाही के अधिशासी अधिकारी सूर्यनाथ सरोज शुक्रवार से मंगलवार तक छुट्टी पर हैं। जांच करने पर बाबत जब पूछा गया तो बताया कि कर्मचारियों को जांच करने की जिम्मेदारी दे दी गई है, रिपार्ट तैयार होते ही एसडीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें