फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों की देखभाल को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड (एचबीवाईसी) कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) यहां संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र पर दिया गया। जिसमें छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल, बाल मृत्यु और बीमारियों को कम करने, छोटे बच्चों की पोषण संबंधी स्थिति में सुधार लाने, सही वृद्धि और आरंभिक बाल विकास को सुनिश्चित कराने आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का भारत में मातृ एवं बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं तक महिलाओं एवं बच्चों की पहुंच में भी अत्यधिक सुधार आया है। ये प्रशिक्षक ब्लॉक स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी को गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम का प्रशिक्षण देंगे।
डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर चंद्र प्रकाश ने बताया कि आशा घरों में भ्रमण कर छोटे बच्चों की तीन, छह, नौ, 12 और 15 माह पर घर जाकर एचबीवाईसी कार्ड को भरेंगी एवं परिवार को बच्चे की आरंभिक बाल विकास संबंधी जानकारी देंगी। इस दौरान डॉ. विभु अग्रवाल ने जल स्वच्छता, ट्रेनर ममता मौर्या ने गृह भ्रमण आदि के बारे में बताया। इस मौके पर ट्रेनर राजवीर सिंह, जितेंद्र्र पाल सिंह, के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं एनजीओ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें