बरेली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलवार को सपा कार्यालय पर हवन और दुआ की गई। हवन में ब्राह्मण और दुआ में हाफिज शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, अब्दुल कयूम मुन्ना, सलीम पटवारी, दिनेश यादव, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।