फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगा दशहरा मेला का आज बुधवार को मुख्य स्नान होगा। स्नान के लिए रामगंगा चौबारी पर मंगलवार शाम से ही श्रद्धालु उमड़ना शुरू हो गए। देर शाम तक सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु ट्रैक्टर, बाइक और निजी वाहनों से चौबारी पहुंचे। इसमें शहर के अलावा आंवला, रामपुर, बीसलपुर समेत अन्य आस-पास के जिलों और तहसीलों के श्रद्धालु शामिल रहे। इससे पहले तीन दिवसीय गंगा दशहरा मेला का मंगलवार को औपचारिक शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

गंगा दशहरा मेला के लिए प्रशासन के निर्देश पर स्नान के लिए रामगंगा के घाटों को दुरुस्त कर दिया गया है। किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए यहां पुलिस और वालंटियर्स मौजूद रहेंगे। मेला आयोजन समिति का गठन कर प्रशासन ने उसे मेले के व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए शहर की सामाजिक समितियों ने भी सहायता शिविर लगाए हैं। तेज धूप से बचाव और शुद्ध पानी के इंतजाम नगर पंचायत की ओर से किए गए हैं। पुजारी सचिन गौड़ के मुताबिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी गंगा दशहरा के नाम से जानी जाती है। स्नान का सिलसिला भोर में ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें