बरेली। चौकी चौराहा मामले में रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपा और चौकी चौराहा की रहानी मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई के संबंध में बात की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए आरएसी के उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने अलविदा जुमा और पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज पर हुआ घटनाक्रम डीआईजी को बताया। साथ ही इमाम सहित अन्य लोगों पर हुई एफआईआर को खारिज कराने का अनुरोध भी किया। इस प्रतिनिधिमंडल में अदनान मियां के साथ उस्मान रजा खां, हाफिज सलीम, हाफिज इमरान, जाकिर अली, अब्दुल लतीफ कुरैशी, जमाल अजहरी, सईद सिब्तैनी, कमरुद्दीन आदि शामिल रहे। ब्यूरो