फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नगर आयुक्त को न कार्यालय में बैठने देंगे, न करने देंगे काम’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त के खिलाफ छिड़ी जंग को भाजपा पार्षद अंजाम तक ले जाने की तैयारी में हैं। निगम के उपनेता छंगामल मौर्य और उपसभापति अतुल कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा है कि पार्षद विनोद सैनी पर दर्ज मुकदमा वापस न होने तक वे लोग नगर आयुक्त को न तो निगम में बैठने देंगे और न ही काम करने देंगे।
विज्ञापन

उपनेता और उपसभापति ने अपने पत्र में कहा है कि एक जून से वे लोग नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने द्वेष भावना से प्रेरित होकर पार्षद विनोद सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब तक यह रिपोर्ट वापस नहीं होगी, यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। नगर आयुक्त को न कार्यालय में बैठने दिया जाएगा और न ही कार्यालय में काम करने दिया जाएगा। इस पत्र पर निगम के अन्य पार्षदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। पत्र की प्रति भाजपा के संगठन मंत्री, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, नगर विकास मंत्री, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री, वित्तमंत्री, मेयर, नगर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें