फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन राजस्थान के 600 युवाओं ने बहाया पसीना, 378 पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जाट रेजीमेंट केंद्र में चल रही यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली के दूसरे दिन सैनिक जीडी के पदों के लिए राजस्थान राज्य के सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती में 600 युवा दौड़ के लिए चयनित किए गए, जिनमें से 435 अभ्यर्थियों ने दौड़ की पहली बाधा पार की। इसके बाद उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। जिसमें 378 युवा पास हुए। बुधवार को उत्तर प्रदेश के युवा दम दिखाएंगे, भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार से जाट रेजिमेंट सेंटर की यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली चल रही है। मंगलवार की भर्ती के लिए सोमवार रात दो बजे से युवा, सेना की भरतौल फायरिंग रेंज के मैदान पर इकट्ठे होने लगे थे। फायरिंग रेंज में डॉक्यूमेंटेशन और प्रारंभिक शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को जाट रेजिमेंट सेंटर के भर्ती ग्राउंड पर ले जाया गया, जहां दौड़ कराई गई। इसमें राजस्थान के सैन्य परिवारों से जुड़े लगभग 600 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कई ग्रुप में हुई दौड़ में 435 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, जिसमें 378 अभ्यर्थी सफल हुए। अब इन युवाओं को मेडिकल परीक्षण और फिर लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें