फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को निमोनिया से बचाएगी पीसीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच साल से कम बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए अब न्यूमोकोकल कॉन्जगेट वैक्सीन लगाई जाएगी। बरेली समेत प्रदेश के सात जिलों में निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को आयोजित मीडिया कार्यशाला में इस टीके के विस्तार की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वस्थ बच्चों से ही मजबूत भारत का निमाण किया जा सकता है। इसमें भी उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम है। सीएमओ विनीत शुक्ल ने कहा कि विश्व में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण निमोनिया है। न्यूमोकोकल कॉन्जगेट वैक्सीन (पीसीवी) प्रदेश में इस बीमारी से बच्चों को बचाएगा। संयुक्त निदेशक बरेली मंडल डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि 2017 में शुरूआती दौर में यह वैक्सीन बलरामपुर, बहराइच, खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में, 2018 में लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, फैजाबाद, गोंडा एवं बस्ती में उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब इसका टीका बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद व कासगंज जिलों में भी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन सात जिलों के साथ अब न्यूमोकोकल कॉन्जगेट वैक्सीन (पीसीवी) के टीके का विस्तार 18 जिलों में हो गया है। इस मौके पर डा. गिरीश अग्रवाल, डा. हरीश चंद्रा, डब्ल्यूएचओ के डा. अजय प्रणव, संजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें