बरेली। 27 से 31 मई तक जाट रेजीमेंट सेंटर में यूनिट हेडक्वॉर्टर कोटा भर्ती रैली का आयोजन होगा। वहीं भर्ती रैली की सामान्य प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को होगी। भर्ती रैली में उमड़ने वाली अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए सैन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी से रैली के दौरान सहयोग करने को कहा है।
प्रशासन को लिखे पत्र में मेजर सूर्या कुमार ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित तिथियों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही भर्ती स्थल के बाहर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समेत बैरीकेडिंग किए जाने में सहयोग करने को कहा है। ताकि भर्ती रैली के दौरान यातायात संबंधी लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।