फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडिंग तोड़ने की कोशिश में शुरू हो गई लीपापोती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय में बीपीएड परीक्षा में सामूहिक रूप से कोडिंग तोड़ने के मामले को लेकर राजनीतिक दबाव शुरू हो गया है, जिसके चलते मामले में लीपापोती शुरू हो गई है। अब तक यही तय नहीं हुआ है कि कोडिंग तोड़ने की इस नाकाम कोशिश को सामूहिक नकल माना जाए या नहीं। फिलहाल, केंद्र प्रभारी ने मामला परीक्षा नियंत्रक के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बीपीएड की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। मीरगंज के आरपी डिग्री कॉलेज और मुरादाबाद के रुक्मणी डिग्री कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं ने अपनी कॉपी पर रोल नंबर और कॉलेज का नाम आदि कोडवर्ड में लिखे हुए थे। डॉ. अमित ने इसे सामूहिक नकल मानते हुए सभी की कॉपियां सील करके यूएफएम कमेटी को भेज दी थीं और परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर मामले की जांच कमेटी से कराने का अनुरोध किया था। मगर सूत्रों का कहना है कि दोनों कॉलेज पूर्व विधायक एवं मौजूदा विधायक से जुड़े होने के चलते विश्वविद्यालय पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते अब तक जांच कमेटी भी तय नहीं हुई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मामले को दबाने की कोशिश भी चल रही है। अब तक यही तय नहीं हो सका है कि इसे सामूहिक नकल माना जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें