फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था, भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा पार्षदों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेयर उमेश गौतम के कार्यकाल को शनिवार को एक साल होने पर भाजपा पार्षदों की ओर से तो कोई कार्यक्रम नहीं हुआ लेकिन सपा पार्षदों ने भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए नगर निगम में धरना दिया। इस दौरान सपा पार्षदों ने भी नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रभारी नगर आयुक्त को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर निगम में धरना प्रदर्शन के दौरान सपा पार्षदों ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर विपक्षी पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को भाजपा पार्षदों के नगर आयुक्त का विरोध करने को सही ठहराते हुए समर्थन दिया। कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि नगर विकास मंत्री आएं और पार्षदों को निमंत्रण न मिले। अब्दुल कयूम मुन्ना ने कहा पोर्टेबल शॉप और यूनिपोल में दलाली हो रही है। विपुल लाला की बर्खास्तगी को पत्र लिखने की भी निंदा की गई। पार्षदों ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट खरीद में अनियमितता, विज्ञापन की फर्जी एजेंसियां, बोर्ड एवं कार्यकारिणी की मीटिंग ने होने, फेरी नीति का उल्लंघन समेत तमाम मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान शमीम अहमद, मुशर्रफ अंसारी, सलीम पटवारी, आरिफ कुरैशी, इस्लाम बब्बू, इकबाल बिल्डर आदि पार्षद मौजूद रहे। नगर आयुक्त के बाहर होने के चलते प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने दो बजे उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें