फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही कदम: संतोष गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। एक कोशिश यह भी है कि जिन संस्थाओं में 20 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है और उनके वेतन से भविष्य निधि (पीएफ) के तौर पर 24 फीसदी की कटौती हो रही है तो तीन साल तक नियोक्ता की तरफ से जमा होने वाली 12 फीसदी धनराशि सरकार जमा करे।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के होटल बरेली पैलेस में अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार सभी जिलों में ईएसआई हॉस्पिटल की सेवाओं को भी बेहतर बना रही है। उन्होंने श्रम कानूनों में परिवर्तन कर उन्हें सरल बनाने की कवायद के बारे में भी जानकारी दी। संस्था के पूर्व चेयरमैन चंद्रभूषण सक्सेना ने अपना कार्यभार नवनिर्वाचित चेयरमैन पीयूष अग्रवाल को सौंपा। पीयूष अग्रवाल ने सभी उद्यमियों के सम्मान और गौरव के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने निवर्तमान चेयरमैन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उसी राह पर चलते हुए औद्योगिक विकास कराने की बात कही। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम की भी घोषणा की। इसमें विमल रिवाड़ी, दिलीप खंडेलवाल व राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, हरदीप सिंह ओबराय को सचिव, विशाल अरोरा, मयूर धीरवानी, निखिल अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल को सहसचिव घोषित किया गया। पूर्व सचिव आशुतोष शर्मा ने कार्यों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन आरके गोयल, एसके सिंह, भारतभूषण शील, सतीश अग्रवाल, अजय सरावनी, संदीप हरि, नीरज गोयल, आशुतोष शर्मा, तेजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें