फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप प्रकरण की जांच शुरू, शिक्षामित्रों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरुवार को आलमपुर जाफराबाद स्थित रफियाबाद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और शिक्षामित्र के बीच व्हाट्सएप पर छिड़ी ‘जंग’ के मामले में जांच शुरू हो गई है। बताते हैं कि शुक्रवार को एडी बेसिक विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षिका के साथ करीब आधे घंटे तक पूछताछ की और वापस लौट गए। दूसरी ओर, शिक्षामित्र के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर शिक्षामित्रों ने मोर्चा खोलने का फैसला किया है। वह शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को एडी बेसिक एसएन सिंह शुक्रवार को रफियाबाद प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे और विद्यालय के दुर्दशा की फोटो क्लिक की। जिसके बाद उन्होंने मामले पर शिक्षिका से पूछताछ की। आरोप है कि एडी बेसिक ने मामले पर सिर्फ शिक्षिका से बात की और शिक्षामित्र पर दबाव बनाते हुए वापस लौट गए। शिक्षामित्र चंद्रसेन से देर शाम हुई तो उन्होंने एडी बेसिक के दौरे की बात स्वीकारी। बताया कि निरीक्षण को पहुंचे एडी बेसिक ने उनसे मामले पर बात नहीं की लेकिन पहनावे पर तंज क सा। कहा, जींस टी शर्ट में बच्चों को पढ़ाने आते हो। चंद्रसेन का आरोप है कि अधिकारी निष्पक्षता से जांच नहीं कर रहे वह मामले को दबाने में जुटे हैं। संभावना जताई कि अगर, निष्पक्ष जांच हो तो विद्यालय में चल रहे खेल का बड़ा खुलासा होगा। हालांकि, इस मामले पर एडी बेसिक से बात की गई तो उन्होंने निरीक्षण से इंकार किया है।

ताकि विद्यालय में ‘लड़ाई’ नहीं पढ़ाई हो
दूसरी ओर, मामले पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि ज्यादातर विद्यालयों में शिक्षामित्र हाशिए पर हैं। उनके साथ शिक्षक सही तरीके से पेश नहीं आते। जबकि ज्यादातर कार्यभार शिक्षामित्रों पर ही रहता है। उन्होंने शिक्षामित्र चंद्रसेन के साथ खड़े होने और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के मांग की बात कही है। वहीं, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केपी यादव का कहना है कि शिक्षक और शिक्षा मित्र दोनोें ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हैं। मामले पर वह शनिवार को शिक्षिका और शिक्षा मित्र से मुलाकात कर समस्या का हल खोजने का प्रयास करेंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें