फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया वापस लेने उमड़ सकते हैं 26 रद्द ट्रेनों के यात्री

विज्ञापन
किराया वापस लेने उमड़ सकते हैं 26 रद्द ट्रेनों के यात्री - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। निरस्त की गईं 26 ट्रेनों का किराया लौटने के लिए रेलवे के आरक्षण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ 16 अप्रैल से पहले उमड़ सकती है। यात्रियों को किराया वापसी लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने जंक्शन पर भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त आरक्षण विंडो खोलने का निर्णय लिया है। यहां बता दें कि सिटी स्टेशन पर केवल एक और इज्जतनगर स्टेशन पर दो आरक्षण काउंटर हैं, जहां भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को परेशानी संभव है। मुरादाबाद और इज्जतनगर की सीनियर डीसीएम ने भीड़ बढ़ने पर अस्थाई रूप से एक अतिरिक्त विंडो खोलने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ रायबरेली सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग होने से रेलवे ने जंक्शन से गुजरने और चलने वाली 26 ट्रेनों को दस दिन के लिए 16 अप्रैल से रद्द कर दिया है। ऐसे में रिजर्वेशन रद्द कराने वाले यात्रियों की भीड़ दो-तीन दिन रहेगी। जंक्शन पर लंबे समय से दो ही विंडो पर रिजर्वेशन होते आ रहे हैं। बाकी दोनों विंडो स्टाफ न होने से बंद रहती हैं। दोनों विंडो पर टिकट वापस कराने वाले यात्रियों की भीड़ रहने से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यहां बता दें कि सबसे ज्यादा टिकट त्रिवेणी और मुगलसराय एक्सप्रेस के यात्रियों के रिफंड होंगे।

सिटी स्टेशन, इज्जतनगर में हो सकती है परेशानी

किराया वापसी की भीड़ के मद्देनजर एनईआर की ओर से अभी अतिरिक्त आरक्षण विंडो खोलने की घोषणा नहीं की गई है। सिटी स्टेशन पर केवल एक ही विंडो चलती है। वहीं इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर भी दो आरक्षण विंडो हैं, वहां भी अगर ज्यादा यात्री किराया वापस लेने पहुंचे तो उन्हें परेशानी संभव है। मांग है कि अगर इन दोनों स्टेशनों पर भी अस्थाई अतिरिक्त विडो खोली जाए तो यात्रियों को रिफंड मिलने में परेशानी नहीं होगी।

गर्मी में जंक्शन पर रहती है स्टाफ की कमी

गर्मियों में रेलवे जंक्शन के स्टॉफ को देहरादून और हरिद्वार स्टेशनों पर शिफ्ट कर दिया जाता है। रेलवे के अधिकारी इसके पीछे कारण वहां सैलानियों की अधिक भीड़ उमड़ना बताते हैं।

अब ज्यादातर रिजर्वेशन ऑनलाइन ही होते हैं, जो कैफे में रद्द होंगे या निजी आईडी से रद्द किए जाएंगे। ऐसे में भीड़ के उमड़ने की उम्मीद कम ही है। अगर भीड़ बढ़ी तो उसी समय अस्थाई रूप से अतिरिक्त आरक्षण विंडो खोलने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद डिवीजन

हमारे यहां की केवल टनकपुर से चलने वाली टनकपुर सिंगरौली और शक्ति नगर एक्सप्रेस ही रद्द की गई हैं। इन ट्रेनों के यात्रियों को कोई असुुविधा नहीं होने दी जाएगी। अगर ज्यादा भीड़ बढ़ती है तो हमने पहले ही अतिरिक्त विंदो खोलने को कहा हुआ है।
विज्ञापन

- नीतू, सीनियर डीसीएम, इज्जतनगर डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें