बरेली। हजरत शाह मौलाना शराफत अली मियां के उर्स के लिए इस्लामिया मैदान न दिए जाने पर दरगाह प्रबंधन ने कड़ा विरोध जताया है। दरगाह के लोगों का कहना था कि यह या तो किसी की साजिश है या फिर पुलिस जानबूझकर ऐसा कर रही है। दरगाह के हमजा सकलैनी ने बताया कि पिछले साल भी दो दिन के कार्यक्रम इस्लामिया मैदान पर हुए थे। इस बार अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। कहा, पुलिस-प्रशासन ने ग्राउंड की अनुमति देने से साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि उर्स के आयोजन मोहब्बत और सौहार्द के माहौल में किया जाता है। उसके बावजूद अनुमति नहीं दी गई। 2015 में एक आयोजन हुआ था, इसका एक तबके ने विरोध किया गया था। पुलिस जानबूझकर अनुमति नहीं दे रही है।