फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन बहाल, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 01 Oct 2025 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। जम्मू में भूस्खलन और जलभराव के कारण इन गाड़ियों को निरस्त किया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जम्मू मंडल में पिछले सप्ताह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित हुए रेल ट्रैक अब पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। इसके मद्देनजर रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 14 ट्रेनों का संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि निरस्त की गई ट्रेनों के संचालन संबंधी नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक से आठ अक्तूबर के बीच सभी 14 ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। इस क्रम में 15653-54 अमरनाथ एक्सप्रेस एक और तीन अक्तूबर से संचालित की जाएगी।

12470-69 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल का संचालन दो और तीन अक्तूबर से बहाल होगा। 15097-98 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस दो और सात अक्तूबर से, जबकि 14692-91 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस तीन और पांच अक्तूबर से चलाई जाएगी। 12588-87 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस चार और छह अक्तूबर से पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन


वहीं, 14606-05 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस पांच और छह अक्तूबर से और 22317-18 हमसफर एक्सप्रेस छह और आठ अक्तूबर से संचालित होनी शुरू हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा करने से पहले ट्रेनों के संशोधित समय और स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें