फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के शक में खाद्य पदार्थों के 14 सैंपल लिए, दो हजार लीटर तेल सीज

विज्ञापन
कार्यवाई करती एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
1013 लीटर वनस्पति, 508 लीटर रथ वनस्पति और 598 लीटर खाद्य तेल सीज
विज्ञापन

बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। एफएसडीए टीमों ने जिले के कई इलाकोें में छापे मारे। इस दौरान दूध, खोया, पनीर और खाद्य तेलों आदि के करीब 14 सैंपल भरे। करीब डेढ़ हजार लीटर वनस्पति और 598 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। सैंपल बृहस्पतिवार को जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि पशुपति विहार स्थित विलेज कैफे से पनीर का एक, बीसलपुर रोड पर दूधिया बबलू से दूध का एक, डोहरा रोड के दूधिया सुरेश से मिश्रित दूध का एक सैंपल लिया गया। फरीदपुर इंडस्ट्रियल पार्क ग्राम जेड के गारगिरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपीटेंट इंडस्ट्रीज से जेमिनी और रथ वनस्पति समेत ब्लेंडिड एडिबल ऑयल का एक-एक सैंपल लिया गया। इस दौरान 1013 लीटर जेमिनी वनस्पति और 508 लीटर रथ वनस्पति सीज किया गया। इसके अलावा 598 लीटर ब्लेंडिड एडिबल ऑयल भी सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजयनगर में साहू स्वीट्स से छेना का एक, मिल्क केक का एक, सुरेश किराना स्टोर से बेसन का एक, लाला फूलचंद्र किराना स्टोर से सरसों के तेल का एक, पराग मिल्क यूनिट करगैना से पनीर का एक, खोया का एक, मढ़ीनाथ के बालाजी ट्रेडर्स से बूंदी का एक सैंपल जांच के लिए लिया गया। जिला अभिहित अधिकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें