फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निकाय चुनाव में 13.32 लाख मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निकाय चुनाव के लिए चल रही निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद शनिवार को सूची जारी कर दी गई। इसमें करीब 20 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बाद अब निकाय चुनावों में 1332176 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के अनुसार निर्वाचक नामावली का आम लोग निशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं। किसी तरह की आपत्ति और दावा हो, तो वह संबंधित अधिकारी के पास लिखित तौर पर दर्ज करा सकते हैं। जारी सूची के मुताबिक नगर निगम में 847763 में मतदाता हैं। नगर पालिका नवाबगंज में 39894, बहेड़ी में 61122, फरीदपुर में 71986, आंवला में 60906 मतदाता हैं।
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां में 21428, रिठौरा में 13801, धौराटांडा में 20151, मीरगंज में 20154, फतेहगंज पश्चिमी में 24320, शाही में 13083, शीशगढ़ में 21090, सेंथल में 13809, फरीदपुर में 6589, रिछा में 17281, देवरनिया में 19336, शेरगढ़ में 14309, फतेहगंज पूर्वी में 10788, विशारतगंज में 13951, सिरौली में 20415 मतदाता हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें