फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी मेले में धमाल, सौम्या बनीं मेला क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दशहरा मेला ग्राउंड में पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के लोहड़ी मेले में शुक्रवार को आखिरी दिन भी जमकर धमाल हुआ। पंजाबी पॉप सिंगर रंजीत रंधावा जब मंच पर प्रस्तुति देने आए तो लोग झूम उठे। इस मौके पर सौम्या को मेला क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

मेले के आखिरी दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। किड्स फैशन शो में 50 बच्चों ने भाग लिया। बेहतर परफार्म करने वालों को सम्मानित किया गया। तीन राउंड की मेला क्वीन प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पहली रनर अप जयश्री और दूसरी मान्या अरोरा रहीं। पंजाब के कलाकारों ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर पंजाब की झलक प्रस्तुत की। इससे पहले तीसरे दिन का शुभारंभ हॉरिजन ग्रुप के चेयरमैन रमनदीप सिंह ने किया। अरदास और आरती के बाद विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव व रामऔतार आहूजा का स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष केएम अरोरा, पारूष अरोरा, अमरपाल सिंह रोम्पी, संजीव चांदना, हरमीत मेहता, जितिन दुआ, आरेन्द्र अरोरा कुकी, वीरेन्द्र अटल, परमीत मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

लोहड़ी प्रज्जवलित
आखिर में लोहड़ी के ‘सुन्दर मुन्दरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दूल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले धी(लड़की) ब्याही हो, सैर शक्कर पाई हो’ गाकर लोहड़ी प्रज्जवलित कर प्रसाद वितरण किया। इससे पहले बेटी की पहली लोहड़ी वाले परिवार को सम्मानित किया। इसमें राघव और रागिनी आहूजा, गौरव और शोभिता मेहता, चेतन और मानसी अरोरा ने सम्मान से नवाजे गए। वहीं, गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे हुए। महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे ताइक्वांडों एक्सपर्ट सचिन भाटिया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें