फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेपक टाकरा: रेगु में चंडीगढ़ विवि को गोल्ड, रुविवि को ब्रॉन्ज मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीसरी अखिल भारतीय सेपक टाकरा (महिला) प्रतियोगिता में मेजबान एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को रेगु के लीग मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। पिछले साल भी विश्वविद्यालय को ब्रॉन्ज ही मिला था। लीग के तीन मुकाबले जीतकर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने गोल्ड मेडल जीता। सिल्वर मेडल पिछले साल की उपविजेता माणिपुर यूनिवर्सिटी को मिला। वहीं डबल के फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेगु के लीग मुकाबले हुए। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 2-0 से, मणिपुर यूनिवर्सिटी को 2-0 से, पिछले साल की विजेता उस्मानिया यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मणिपुर यूनिवर्सिटी ने अस्मानिया यूनिवर्सिटी को 2-0 से, रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 2-0 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को डबल के भी लीग मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 2-0 से, उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने कालीकट यूनिवर्सिटी को 2-0 से और उत्कल यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराया। डबल के बाकी लीग मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इस दौरान क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, तरुण राष्ट्रीय, जेएन मौर्या, जहीर अहमद, डॉ. हेम गौतम, ओपी मिश्रा, धर्मेंद्र सैनी, रमजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें