फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक पुलों का जिक्र करो और जिक्र की फिक्र करो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला और सेटेलाइट पुल बनाने के लिए अफसराें ने दोनों ही साइट पर काम के नाम पर तमाम तामझाम फैला दिया है। कहीं साइट ऑफिस शिफ्ट हो रहा है तो कहीं पिलर बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। छोटे-छोटे मगर दिखावटी काम खूब हो रहे हैं लेकिन पुल बनने का काम शुरू होने की संभावना चुनाव बाद ही है। इससे पहले अन्य तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जानी हैं, जिनको लेकर अभी काफी काम होना बाकी है। इसके चलते शनिवार को अमर उजाला की टीम ने चौपुला और सेटेलाइट दोनों ही पुल की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन की ओर से शुरू होगा चौपुला पुल का काम
24 पिलर पर खड़ा होगा पुल, साइट ऑफिस भी शिफ्ट हुआ
बरेली। वाईशेप बनने वाले चौपुला पुल 24 पिलर पर खड़ा होगा। शनिवार को सर्वेयर बृजेश कुमार यहां पर प्रमोद सिंह, रामतीरथ यादव आदि के साथ पिलर का चिह्नांकन करते मिले। बताया कि चौपुला से अयूब खां चौराहे की ओर चार, चौकी चौराहे की ओर पांच और किला पुल की ओर 15 पिलर पर यह पुल खड़ा होगा। पिलर की जगह चिह्नित करने का काम रविवार तक खत्म हो जाएगा। बाकी सब तो ठीक है लेकिन चौपुला पर बनने वाले पहले पिलर के लिए जाम आर वाहनों के चलते चिह्नांकन करने में दिक्कत हो रही है। हालांकि सेतु निगम के सीपीएम आरके सिंह ने शनिवार को पुल का डिजाइन मिलने की बात कही। वहीं, पुल का साइट ऑफिस पहले हनुमान मंदिर के पास बनाया गया था। मगर फिर जगह की कमी को देखते हुए इसकी जगह बदल दी गई है। अब इसे रेलवे कालोनी की ओर बनाया जा रहा है। इसे तैयार होने में सप्ताह भर से ज्यादा का समय लग सकता है।

स्टॉपर लगाकर घेरी गई जगह
चौपुला से चौकी चौराहे की ओर पुलिस लाइन के पास पुल का काम शुरू करने के लिए स्टॉपर लगाकर जगह घेर दी गई है। अब यहां पर सबमर्सिबल लगाने का काम किया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि पुलिस लाइन के पास से ही पुल का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


बनेगा ट्रैफिक प्लान, शिफ्ट होगी बिजली लाइन
पुल का काम शुरू होने से पहले ट्रैफिक प्लान बनाना जरूरी है। प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और सेतु निगम के अफसर बैठक करके इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। इसके अलावा बिजली लाइनें शिफ्ट कराने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया है। अभी इसका एस्टीमेट प्राप्त नहीं हो सका है। एस्टीमेट मिलने के बाद इसकी मंजूरी होगी फिर लाइनें शिफ्ट की जाएंगी। इस प्रक्रिया में भी काफी समय लगेगा।

चौपुला पुल पर पिलर का सर्वे हो रहा है। डिजाइन प्राप्त हो गई है। इसके बाद पाइलिंग टेस्ट कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद पुल निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - आरके सिंह, सीपीएम सेतु निगम

सोमवार से शुरू होगा पाइलिंग टेस्ट, 28 दिन बाद आएगी रिपोर्ट
बरेली। सेटेलाइट पर पुल निर्माण के लिए सोमवार से पाइलिंग टेस्ट का काम शुरू किया जाएगा। 28 दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी और फिर पुल बनाने का काम शुरू होगा। इससे पहले यहां भी बिजली लाइन शिफ्टिंग समेत अन्य तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
सेटेलाइट पर बनने वाले पुल का डिजाइन स्वीकृत हो चुका है। इन दिनों यहां पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने साइट ऑफिस बनाने और सबमर्सिबल लगाने का काम चल रहा है। वहीं सेटेलाइट से शाहजहांपुर की दिशा में भी साइट बनाने के लिए ईंटें आदि पहुंचा दी गई हैं। अफसरों के मुताबिक पाइलिंग टेस्ट के लिए लखनऊ से मशीन आ गई है। अफसरों के मुताबिक सोमवार से यहां पाइलिंग टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। टेस्ट पाइल की 28 दिनों बाद लोड रिपोर्ट आएगी और उसके बाद पुल बनाने का मुख्य कार्य शुरू किया जाएगा।

ट्रैफिक मैनेजमेंट और लाइन शिफ्टिंग जरूरी
सेटेलाइट शहर का व्यस्ततम चौराहा है और पास ही बस स्टैंड भी है। ऐसे में यहां पर निर्माण के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। अफसरों का कहना है कि पाइलिंग टेस्ट की प्रक्रिया के बीच ही सेटेलाइट पर ट्रैफिक और बिजली लाइन शिफ्टिंग का प्लान बनाया जाएगा।

पाइलिंग टेस्ट पुल निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सोमवार से टेस्ट पाइल बनाना शुरू किया जाएगा। 28 दिन बाद लोड रिपोर्ट आएगी और फिर पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। - वीके मौर्य, डीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें